उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का सिलेबस (Syllabus of UPPSC)
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/उच्च अधीनस्थ सेवा परीक्षा (UPPCS) का सिलेबस दो प्रमुख चरणों में विभाजित होता है: प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
प्रारंभिक परीक्षा में दो वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्नपत्र होते हैं | सामान्य अध्ययन-I व सामान्य अध्ययन-II (CSAT)
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) सामान्य अध्ययन-I
सामान्य अध्ययन-I इसमे प्रशनों की संख्या 150 होती है और अधिकतम अंक 200 होते है, इस प्रशनों को हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाता है, इस प्रशन पत्र में नेगेटिव मार्किंग 1/3 की होती है |
सामान्य अध्ययन प्रशन पत्र प्रथम में मुख्य विषय इस प्रकार हैं – भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भारत एवं विश्व का भूगोल, भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी, जैव विविधता एवं जलवायु परिवर्तन, आर्थिक एवं सामाजिक विकास, सामान्य विज्ञान एवं राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की समसामयिक घटनाएँ इत्यादि |
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) सामान्य अध्ययन-II (CSAT)
सामान्य अध्ययन-II (CSAT) इसमे प्रशनों की संख्या 100 होती है और अधिकतम अंक 200 होते है, इस प्रशनों को हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाता है, यह पेपर केवल क्वालिफाइंग होता है, न्यूनतम 33% अंक लाना आवश्यक है |
सामान्य अध्ययन प्रशन पत्र द्वतीय में मुख्य विषय इस प्रकार हैं
सामान्य हिंदी और अंग्रेजी (हाईस्कूल स्तर तक), प्रारंभिक गणित (हाईस्कूल स्तर तक), तार्किक एवं विश्लेषणात्मक क्षमता, सामान्य मानसिक योग्यता, कम्प्रिहेन्शन, निर्णय क्षमता एवं समस्या समाधान इत्यादि |
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग मुख्य परीक्षा
इसमे कुल अंक (लिखित परीक्षा): 1500, होते हैं | इसके व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार): 100 अंक का होता है, सभी प्रशन पत्रों व साक्षात्कार का कुल योग: 1600 अंक का होता हैं |
मुख्य परीक्षा में कुल 8 प्रश्नपत्र होते हैं, जो वर्णनात्मक (Descriptive) होते हैं | इसके प्रशन पत्र व उनके अंक इस प्रकार हैं | मुख्य परीक्षा के सभी प्रश्नपत्रों के मुख्य विषय –
सामान्य अध्ययन-I – 200 अंक
भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास एवं भूगोल, समाज आदि |
सामान्य अध्ययन-II – 200 अंक
शासन व्यवस्था, संविधान, राजनीतिक प्रणाली, सामाजिक न्याय, अंतर्राष्ट्रीय संबंध आदि |
सामान्य अध्ययन-III – 200 अंक
विज्ञान एवं प्रोधोगिकी, आर्थिक विकास, जैव विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा, आपदा प्रबंधन आदि |
सामान्य अध्ययन-VI (उत्तर प्रदेश विशेष) – 200 अंक
नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा, अभिवृत्ति आदि |
सामान्य अध्ययन-V (उत्तर प्रदेश विशेष) – 200 अंक
इतिहास, सभ्यता, संस्कृति और प्राचीन नगर: उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, सांस्कृतिक विकास और प्राचीन नगरों का अध्ययन।
स्थापत्य कला और पुरातत्व: राज्य की वास्तुकला, संग्रहालय, अभिलेखागार और पुरातत्व से संबंधित विषय।
स्वतंत्रता संग्राम में योगदान: 1857 से पूर्व और पश्चात उत्तर प्रदेश की भूमिका।
प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और व्यक्तित्व: राज्य के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों और उनके योगदान का विश्लेषण।
ग्रामीण एवं शहरी और जनजातीय मुद्दे जैसे – सामाजिक संरचना, त्योहार, मेले, साहित्य, भाषाएँ/बोलियाँ, संगीत, लोक नृत्य, और सामाजिक प्रथाएँ इत्यादि |
राजनीतिक प्रणाली: राज्य की शासन व्यवस्था, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रिपरिषद, विधानसभा, विधान परिषद और केंद्र-राज्य संबंध।
लोक सेवा और न्यायिक प्रणाली: लोक सेवा आयोग, महालेखाकार, महाधिवक्ता, उच्च न्यायालय और उसकी क्षेत्राधिकारिता।
राज्य चयन मानदंड: राजकीय भाषा, समेकित कोष और आकस्मिक निधि, राजनीतिक दल और राज्य निर्वाचन आयोग।
स्थानीय स्वशासन: शहरी और पंचायती राज, सार्वजनिक नीति, उत्तर प्रदेश में अधिकार संबंधित मुद्दे।
सुशासन और भ्रष्टाचार उन्मूलन: लोकायुक्त, नागरिक चार्टर, ई-गवर्नेंस, सूचना का अधिकार और शिकायत निवारण नीति।
भूमि सुधार: राज्य में भूमि सुधारों का प्रभाव और परिणाम।
सुरक्षा संबंधी मुद्दे: विकास और उग्रवाद के बीच संबंध, साइबर सुरक्षा, मनी लॉन्ड्रिंग, सुरक्षा बलों की भूमिका और सीमावर्ती क्षेत्रों की चुनौतियाँ।
कानून व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा: राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति और नागरिक सुरक्षा उपाय।
स्वास्थ्य और शिक्षा: राज्य की स्वास्थ्य सेवाएँ और शिक्षा प्रणाली।
उत्तर प्रदेश का राष्ट्रीय विकास में योगदान: राज्य की राष्ट्रीय प्रगति में भूमिका।
राज्य की समसामयिक घटनाएँ: वर्तमान घटनाओं और मुद्दों का विश्लेषण।
जल शक्ति मिशन और अन्य कल्याणकारी योजनाएँ: राज्य में इन योजनाओं का कार्यान्वयन और प्रभाव।
गैर-सरकारी संगठन (NGOs): राज्य में NGOs की भूमिका, योगदान और प्रभाव।
पर्यटन: राज्य में पर्यटन के मुद्दे और संभावनाएँ। नवाचार और सामाजिक-आर्थिक विकास: विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार और उनका रोजगार एवं सामाजिक-आर्थिक विकास पर प्रभाव।
सामान्य अध्ययन-VI (उत्तर प्रदेश विशेष) – 200 अंक
राज्य की अर्थव्यवस्था का अवलोकन: अर्थव्यवस्था की मुख्य विशेषताएँ, राज्य बजट, भौतिक संसाधनों का महत्व।
व्यापार, वाणिज्य और उद्योग: राज्य में व्यापार और उद्योग की स्थिति।
राज्य सरकार की योजनाएँ और परियोजनाएँ: जनकल्याण, मानव संसाधन और कौशल विकास से संबंधित योजनाएँ।
निवेश: राज्य में निवेश से जुड़े मुद्दे और उनका प्रभाव।
सार्वजनिक वित्त और राजकोषीय नीति: कर और आर्थिक सुधार, “एक जिला एक उत्पाद” नीति।
ऊर्जा संसाधनों की योजना और प्रबंधन: नवीकरणीय और गैर-नवीकरणीय ऊर्जा संसाधनों का प्रबंधन।
जनसांख्यिकी और जनगणना: राज्य की जनसंख्या संरचना और संबंधित आंकड़े।
कृषि का व्यावसायीकरण: कृषि उत्पादन और संबंधित मुद्दे।
नई वन नीति और सामाजिक वानिकी: राज्य की वन नीति और सामाजिक वानिकी के पहलू।
कृषि विविधता और समस्याएँ: कृषि से संबंधित विविधता, समस्याएँ और उनके समाधान।
विकास सूचकांक: विभिन्न क्षेत्रों में राज्य के विकास सूचकांक।
भूगोल: भौगोलिक स्थिति, स्थलाकृति, जलवायु, सिंचाई, खनिज, नदी प्रणाली और वनस्पति।
राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य: राज्य में स्थित प्रमुख उद्यान और अभयारण्य।
परिवहन नेटवर्क: राज्य का परिवहन ढांचा।
ऊर्जा संसाधन और औद्योगिक विकास: ऊर्जा संसाधनों का उपयोग और औद्योगिक प्रगति।
प्रदूषण और पर्यावरणीय मुद्दे: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की भूमिका और पर्यावरणीय चुनौतियाँ।
प्राकृतिक संसाधन: मिट्टी, जल, वायु, वन, घास के मैदान और आर्द्रभूमियाँ।
जलवायु परिवर्तन और मौसम पूर्वानुमान: राज्य में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और मौसम पूर्वानुमान से संबंधित मुद्दे।
आवास और पारिस्थितिकी तंत्र: संरचना, कार्य, समायोजन; वनस्पति और जीव-जंतु।
विज्ञान और प्रौद्योगिकी: राज्य में विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित मुद्दे, प्रगति और प्रयास।
पेपर डाउनलोड करने के लिए दिए गए ऑफिसियल लिंक पर क्लिक करें Download UPPSC PYQ From Official Site
https://uppsc.up.nic.in/OuterPages/PreQuesPapers.aspx?ID=PrevQues
उत्तर प्रदेश पीसीएस (PCS) 2025 की टेस्ट सीरीज जल्द प्रारम्भ होने वाली है |
