BPSC बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा पैटर्न

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा पैटर्न तीन चरणों में परीक्षा होती है | प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार।प्रारंभिक परीक्षा में दो वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्नपत्र होते हैं |

सामान्य अध्ययन-I

इसमे प्रशनों की संख्या 150 होती है और अधिकतम अंक 150 होते है, प्रत्येक प्रशन के लिए समान अंक निर्धारित किये गए है, जिसमे एक सही प्रशन के जिए एक अंक दिया जाएगा, इस प्रकार प्रशन पत्र को हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाता है, इस प्रशन पत्र में नेगेटिव मार्किंग 1/4 की होती है |

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा के मुख्य विषय

सामान्य अध्ययन प्रशन पत्र प्रथम में मुख्य विषय इस प्रकार हैं – भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में बिहार की भूमिका, भारत एवं बिहार का भूगोल, भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी, जैव विविधता एवं जलवायु परिवर्तन, स्वतंत्रता के बाद बिहार की अर्थव्यवस्था में परिवर्तन आर्थिक एवं सामाजिक विकास, सामान्य विज्ञान एवं राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की समसामयिक घटनाएँ सामान्य मानसिक क्षमता इत्यादि |

मुख्य परीक्षा प्रशन पत्र पैटर्न

इसमें कुल चार पेपर होते हैँ 1.सामान्य हिंदी (Qualifying): 100 अंक का होता है , 2. सामान्य अध्ययन-पेपर प्रथम 300 अंक, सामान्य अध्ययन द्वतीय प्रशन पत्र 300 अंक, वैकल्पिक विषय तृतीय प्रशन पत्र 300 अंक का होता है | प्रत्येक पेपर के लिए 3 घंटे का समय दिया जाता है |

1. सामान्य हिंदी (Qualifying Paper)

– निबंध लेखन: 30 अंक, व्याकरण: 30 अंक, वाक्य विन्यास: 25 अंक, संक्षेपण: 15 अंक, न्यूनतम उत्तीर्ण अंक: 30% अंक लाना अनिवार्य है |

2. सामान्य अध्ययन-पेपर प्रथम

भारत का आधुनिक इतिहास और भारतीय संस्कृति, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बिहार की भूमिका, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएँ, सांख्यिकीय विश्लेषण, रेखांकन और आरेख

आदि |

3. सामान्य अध्ययन द्वतीय प्रशन पत्र

– भारतीय राजव्यवस्था, भारतीय अर्थव्यवस्था और भारत का भूगोल, भारत के विकास में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका और प्रभाव आदि |

वैकल्पिक विषयों की सूची –

कृषि, पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान, मानव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, सिविल इंजीनियरिंग, वाणिज्य एवं लेखा शास्त्र, अर्थशास्त्र, विद्युत इंजीनियरिंग, भूगोल, भूविज्ञान, इतिहास, श्रम एवं समाज कल्याण, विधि, प्रबंधन, गणित, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, दर्शनशास्त्र, भौतिकी, राजनीति विज्ञान एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, सांख्यिकी, प्राणी विज्ञान, हिंदी भाषा और साहित्य, अंग्रेजी भाषा और साहित्य, उर्दू भाषा और साहित्य, बांग्ला भाषा और साहित्य, संस्कृत भाषा और साहित्य, फारसी भाषा और साहित्य, अरबी भाषा और साहित्य, पाली भाषा और साहित्य, मैथिली भाषा और साहित्य साक्षात्कार (Interview)- अंक 120 का होता है जिसमे प्रकृति: व्यक्तित्व परीक्षण, जिसमें उम्मीदवार की सामान्य ज्ञान, विषय पर पकड़, और प्रशासनिक क्षमताओं का मूल्यांकन किया जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *